कल के औद्योगिक हड़ताल को लेकर 10 केंद्रीय ट्रेड एजेंसियों की तरफ से स्कोब गेट पर सभा
1 min read
:केंद्रीय सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कोड कानून के खिलाफ दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से कल पूरे देश में आम हड़ताल का आह्वान किया गया है। आज बर्नपुर के स्कोब गेट पर केंद्रीय ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने एक सभा की और कल के आम हड़ताल के बारे में लोगों को इस हड़ताल के कारण बताएं। उनका कहना है कि जिस तरह से केंद्रीय सरकार ने चार श्रम कोड लागू किए हैं, उससे आम श्रमिकों के हितों को नुकसान पहुंचेगा। श्रमिक हितों की रक्षा के लिए वे यह हड़ताल कर रहे हैं। चार श्रम कोड के खिलाफ पूरे देश में दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से यह आम हड़ताल की जाएगी। उनका कहना है कि अगर केंद्रीय सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो आने वाले दिनों में वे और बड़े आंदोलन के रास्ते पर चलने को मजबूर होंगे।












