shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सिलीगुड़ी में ‘वूमेन पावर/ ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस’ कार्यक्रम संपन्न

1 min read

: महिला सशक्तिकरण एवं मानवाधिकारों को लेकर Center for Protection of Democratic Requirements, India (CPDR India Human Rights – Northeast Committee) की ओर से आयोजित “Women Power – Empowered Women, Stronger Nation” विषयक विशेष जागरूकता कार्यक्रम 9 फरवरी 2026 को सिलीगुड़ी के हाइडरपाड़ा स्थित Alive Devil Dance Academy में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नारी शक्ति पर आधारित गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस अधिकारियों तथा डॉ. संजीव सेनगुप्ता को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं खादा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं अतिथियों ने नारी अधिकार, सम्मान एवं समानता को लेकर अपने विचार साझा किए।
मुख्य अतिथि डॉ. संजीव सेनगुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि नारी को समाज में पुरुष के समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज की नींव होती है। कार्यक्रम में कई महिला पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मानवाधिकार कर्मी, समाजसेविका एवं पत्रकार श्रावणी दासगुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में नारी शक्ति, समानता एवं मानवाधिकारों के प्रति चेतना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। वहीं, महिला शक्ति एवं महिला अधिकारों को लेकर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अबरार चौधरी, साजिद चौधरी एवं आशु साहा ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए सराहनीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page