स्थानीय बेरोजगारों को सेल आईएसपी में रोजगार में प्राथमिकता की मांग पर टीएमसी पार्षद अशोक रुद्र के नेतृत्व में महा रैली, ज्ञापन
1 min read
:टीएमसी काउंसिलर अशोक रुद्रा के नेतृत्व में आज बर्नपुर में भारती भवन से टनल गेट तक एक महा रैली का आयोजन किया गया। इस महा रैली में इस्को में नौकरी प्रत्याशी बेरोजगार युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। टनल गेट के सामने एक सभा की गई, इसके बाद इस्को प्रबंधन को बेरोजगार स्थानीय युवक-युवतियों की नौकरी में नियोग के लिए एक ज्ञापन दिया गया। इस बारे में अशोक रुद्रा ने कहा कि सेल आईएसपी का आधुनिकीकरण हो रहा है और इसके चलते यहां कई नई नौकरियों के अवसर बन रहे हैं, लेकिन देखा जा रहा है कि यह केंद्रीय संस्था यहां के स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी में नियोग नहीं कर रही है और बाहर से आने वाले युवक-युवतियों को नौकरी में नियोग कर रही है। अशोक रुद्र ने कहा कि वह बाहर के युवक-युवतियों के यहां नौकरी करने आने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पहले यहां के स्थानीय युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार काम देना होगा। उन्होंने कहा कि हजारों ऐसे युवक-युवतियां हैं जिन्होंने माध्यमिक से लेकर पीएचडी, बीबीए, एमबीए किया है, लेकिन उन्हें यहां नौकरी नहीं दी जा रही है। अशोक रुद्र ने साफ कहा कि पहले स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दी जाए, उसके बाद बाहरी लोगों को अवसर मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल पर निशाना साधा और कहा कि वह सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही हैं और बालुघाट कोयला खदान में घूम रही हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने या उनके पार्टी के किसी ने सेल आईएसपी प्रबंधन के साथ बैठक नहीं की है और यह मांग नहीं रखी है कि आधुनिकीकरण में नौकरी का पहला अवसर स्थानीय बेरोजगारों को देना होगा।












