गिरजा मोड इलाके में भयंकर आग इलाके में हड़कंप
1 min read
:आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत गिरजा मोड़ ट्रक स्टैंड के नीकट बिसप हाउस के समीप परित्यक्त रेलवे क्वार्टर के पास सोमवार शाम को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब यहां गंदगी के ढेर और सूखी पत्तियों में अचानक लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में लगीं घना धुआं फैलने से आसपास के लोग दहशत में आ गए।
घटना की सूचना पाकर आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस तथा दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने के कारणों की जांच शुरू हो गई












