आसनसोल आसनसोल टाईम्स की तरफ से आसनसोल दक्षिण थाने के नए प्रभारी का किया गया स्वागत
1 min read
:हाल ही में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कई थाना और चौकियों में प्रभारीयों के तबादले किए गए थे आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू का भी तबादला किया गया उनकी जगह पर विश्वजीत हालदार थाना प्रभारी बनाए गए हैं । आसनसोल टाइम्स की तरफ से विश्वजीत हालदार को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर आसनसोल टाइम्स के एडिटर इन चीफ बिरजिस इलाही अंसारी सलाहकार गुरमीत सिंह सब एडिटर बापी बैनर्जी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देखकर उनका स्वागत किया इस मौके पर आसनसोल टाइम्स के प्रतिनिधियों के साथ विश्वजीत हालदार की काफी देर तक बातचीत हुई और किस तरह से पत्रकार और पुलिस प्रशासन आपस में समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने में सहयोग कर सकते हैं उस पर मतों का आदान-प्रदान किया गया विश्वजीत हालदार ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी तरफ से कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास जरूर करती है लेकिन इसमें समाज के सभी वर्गों और खासकर पत्रकारों की अहम भूमिका होती है तभी पुलिस भी अपने मकसद में कामयाब हो पाती है इस पर आसनसोल टाइम्स के एडिटर इन चीफ बिरजिस इलाही अंसारी ने कहा कि आसनसोल टाइम्स ने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जिनका सीधा सरोकार समाज और समाज के लोगों के साथ है उन्होंने कहा कि आसनसोल टाइम्स एक जिम्मेदार मीडिया हाउस है जो खबरों के संदर्भ में सनसनी नहीं बल्कि तथ्यात्मक पहलू पर ज्यादा जोर देती है उन्होंने कहा कि आसनसोल टाइम्स की हमेशा से यह पॉलिसी रही है कि पत्रकारिता के जरिए समाज और बेहतर किया जाना चाहिए












