भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने फिर से शुरू हुई आसनसोल बोकरो पैसेंजर ट्रेन से की यात्रा
1 min read
:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में आसनसोल बोकारो पैसेंजर ट्रेन को फिर से चालू करने का ऐलान किया था आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने इस पैसेंजर ट्रेन की सवारी की इस मौके पर उनके साथ इस ट्रेन से जाने वाले अन्य यात्री भी थे विधायक ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देना चाहती है यहां के लोगों ने कहा था कि आसनसोल बोकारो पैसेंजर ट्रेन नहीं रहने की वजह से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो डेली पैसेंजर लोकल ट्रेन से इस रूट पर यात्रा करते थे उनको इस ट्रेन के बंद हो जाने से दिक्कतें पेश आ रही थी इसलिए स्थानीय लोगों के आग्रह पर उन्होंने आद्रा डिवीजन के डीआरएम साउथ ईस्टर्न रेलवे के जनरल मैनेजर सबसे मुलाकात की और इस ट्रेन को कैसे जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाए उस पर विचार विमर्श किया इसके पश्चात उन्होंने रेलवे मंत्री और प्रधानमंत्री से भी अनुरोध किया उन्हें खुशी है कि रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद उन्हें फोन किया और इस ट्रेन के बारे में जानना चाहा और फिर इस ट्रेन को फिर से चालू कर दिया गया अग्निमित्रा पाल ने कहा की यही बीजेपी है जो बातें कम और काम ज्यादा करती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 21 से भी ज्यादा राज्यों में भाजपा सरकार लोगों का विकास कर रही है और 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद जब बंगाल में भी भाजपा की सरकार बन जाएगी तब यहां पर भी केंद्र और राज्य दोनों ही जगह पर भाजपा की सरकार होगी और डबल इंजन सरकार बंगाल में भी विकास के कार्यों को तेज गति से संपन्न करेगी












