आसनसोल मर्चेंट्स चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से लगाया गया समाधान कैंप
1 min readआसनसोल :
आसनसोल मर्चेंट्स चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आज महावीर स्थान परिसर में एक समाधान कैंप का आयोजन किया गया यहां आसनसोल मर्चेंट्स चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से जुड़े सदस्यों के विभिन्न विभागों को लेकर अगर कोई समस्या उत्पन्न हुई है उनके समाधान के लिए पहल की गई इस बारे में आसनसोल मर्चेंट्स चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हिरेन व्यास ने बताया कि आज के समाधान कैंप में ईएसआई प्रोविडेंट फंड फायर डिपार्टमेंट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड आसनसोल नगर निगम बिजली दफ्तर आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न दफ्तरों को लेकर अगर संगठन के किसी सदस्य को कोई समस्या है तो उनसे आवेदन लिया गया संगठन के पदाधिकारी संबंधित विभागों से संपर्क करेंगे और उन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करेंगे हीरेन व्यास ने कहा कि आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से जीएसटी इनकम टैक्स तथा सेल्स टैक्स के लिए अलग से कैंप लगाया जाएगा












