कुमारपुर रेलवे ओवर ब्रिज का केंद्रीय रेल मंत्री ने किया उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल के कुमारपुर में रेलवे ओवरब्रिज का आज केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया जहां कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य युवा भाजपा नेता टिंकू वर्मा और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि रेल और सेल द्वारा कुमारपुर ब्रिज का निर्माण किया गया था। इसका मकसद बराचक रेलवे लाइन के किनारे के जाम से मुक्ति दिलाना था। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज का काम तत्कालीन भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के कार्यकाल में हुआ था लेकिन वह भाजपा से विश्वासघात कर टीएमसी में चले गए। अग्नि मित्रा पाल ने कहा के राज्य सरकार हमेशा केंद्र के विकास कार्यों में अड़चन पैदा करती रही है और कुमारपुर ब्रिज को लेकर भी उन्होंने अड़चनें पैदा कीं। जब भाजपा विधायक से पूछा गया की रेलवे ओवरब्रिज 1 साल पहले ही बनकर तैयार हो गया था चुनाव से पहले उसका उद्घाटन क्या सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है इस पर उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन के असहयोग की वजह से काफी काम बाकी था कुछ महीनों पहले ही काम पूरा हुआ इस वजह से आज इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन हुआ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव को देखते हुए कुछ नहीं करते वह सिर्फ और सिर्फ जनता के लिए विकास के लिए काम करते हैं इस रेलवे ओवरब्रिज की आवश्यकता थी इसलिए इसे बनवाया गया और आज इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन हुआ। विधायक ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जो निमंत्रण पत्र बनाया गया है उसमें कहीं पर भी भाजपा के किसी भी जनप्रतिनिधि का नाम नहीं है निमंत्रण पत्र में आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक और टीएमसी सांसद शताब्दी चटर्जी के नाम है यहां पर किसी भी भाजपा नेता मंत्री या सांसद विधायक का नाम नहीं है। भाजपा प्रोटोकॉल मानकर काम करती है जो टीएमसी नही करती












