एआईएमआईएम द्वारा विधायक अग्निमित्रा पाल के खिलाफ हीरापुर थाने में शिकायत दर्ज
1 min read
:आज पश्चिम बंगाल के स्टेट एआईएमआईएम नेता और पश्चिम बर्धमान ज़िला एआईएमआईएम कमेटी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में
पश्चिम बर्धमान ज़िला एआईएमआईएम कमेटी पश्चिम बंगाल का एक डेलिगेशन आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) के हीरापुर पुलिस स्टेशन गया। उन्होंने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जिन्होंने बंगाल विधानसभा अपने भाषण में मदरसा शिक्षा पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। हीरापुर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज सौमेन बनर्जी ने एआईएमआईएम डेलिगेशन को भरोसा दिलाया कि उनके उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद उनके विभाग से एफआईआर की कॉपी जल्द ही मिल जाएगी। दानिश अजीज ने सवाल किया कि आखिर तृणमूल कांग्रेस इस मामले पर चुप क्यों है? क्या वे सिर्फ़ अल्पसंख्यकों के वोट चाहते हैं? क्या वे अल्पसंख्यक वोटर्स के लिए कुछ करेंगे? क्या वे भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल की मेंबरशिप कैंसिल करेंगे? पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक इस मामले पर चुप क्यों हैं? पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री होने के नाते मलय घटक को उनके खिलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो एआईएमआईएम नेता आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस
प्रतिनिधिमंडल में
दानिश अज़ीज़, ( पश्चिम बंगाल के स्टेट एआईएमआईएम नेता और पश्चिम बर्धमान ज़िला एआईएमआईएम अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल )
एजाज अहमद (जिला एआईएमआईएम महासचिव)
एडवोकेट मेराज अख्तर हासमी (जिला संयुक्त सचिव)
मंसूर आलम (हीरापुर विधानसभा प्रभारी)
अरशद खान (आसनसोल उत्तर विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष)
साजिद खान (आईटी प्रभारी जिला एआईएमआईएम ) और भी कई प्रतिनिधि मौजूद थे












