नूरुद्दीन रोड इलाके में भाजपा की तरफ से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नूरुद्दीन रोड इलाके में आज भाजपा की तरफ से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता कृष्णेंदु मुखर्जी सहित और भी कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि जो 26 के विधानसभा चुनाव के बाद जब बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन जाएगी तो उसके बाद बंगाल में विकास के कार्य तेज गति से होंगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है उसका टीएमसी से कोई मुकाबला नहीं है टीएमसी के शासनकाल में पिछले 15 सालों में बंगाल में विकास का कुछ भी काम नहीं हुआ है भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूरे देश में 21 राज्यों में सरकार चल रही है उन राज्यों में जो विकास हो रहा है वह सब देख रहे हैं और एक बार जब 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन जाएगी तो यहां पर भी डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को पूरा करेगी उन्होंने कहा कि भाजपा को विकास को लेकर टीएमसी से शिक्षा लेने की आवश्यकता नहीं है












