आसनसोल में आयोजित मैराथन रेस को मंत्री मलय घटक ने किया रवाना
1 min readआसनसोल :
यूनिटी आफ आसनसोल क्लब एंड सोसाइटीज की तरफ से आज आसनसोल में आश्रम मोड़ से एक मैराथन रेस की शुरुआत की गई इस क्षेत्र के सभी क्लबों के संयुक्त संगठन यूनिटी आफ आसनसोल क्लब एंड सोसाइटीज द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया यह मैराथन दौड़ आश्रम मोड़ से शुरू हुई और रविंद्र भवन में जाकर समाप्त हुई इस प्रतियोगिता में 1036 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया आश्रम मोड़ से इस दौड़ प्रतियोगिता को मंत्री मलय घटक ने रवाना किया। इस मौके पर मंत्री मलय घटक के अलावा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील चौधरी जिला शासक एस पोन्नबलम नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक बोरो चेयरमैन अनिमेष दास आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज के अलावा प्रशासन से जुड़े तमाम वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न वार्डों के पार्षद और पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे आश्रम मोड़ से लेकर रविंद्र भवन तक आयोजित मैराथन रेस के दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले धावकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भी आयोजकों द्वारा सभी इंतजाम किए गए थे रविंद्र भवन में आकर एक प्रतियोगिता समाप्त हुई। रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले धावकों को पुरस्कृत किया गया












