आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा आयोजित ग्रैंड ट्रेड फेयर का उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से सीसीजी ग्रुप के सहयोग से आसनसोल के पोलो मैदान में आज से ट्रेड फेयर की शुरुआत हुई इस बारे में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने बताया कि इस साल ग्रैंड ट्रेड फेयर का यह छठा साल है हर साल ट्रेड फेयर का कलेवर बढ़ता ही जाता है इस बार साथ देश और 16 राज्यों से यहां पर 225 स्टॉल लगाए गए हैं शंभू नाथ झा ने कहां की इस बार के ट्रेड फेयर में एमएसएमई पर विशेष जोर दिया गया है उन्होंने बताया कि यह ट्रेड फेयर आसनसोल के लिए एक बहुत बड़ा मौका रहता है जब आसनसोल के लोग सिर्फ इस देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया में व्यापार के जगत में क्या चल रहा है इसके बारे में अपने शहर में बैठकर ही जानकारी प्राप्त करते हैं और इस तरह से अपने उद्योग को भी बढ़ने का उन्हें मौका मिलता है यह ट्रेड फेयर 16 फरवरी तक चलेगा वही ग्रैंड ट्रेड फेयर के उद्घाटन समारोह मे उपस्थित नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आसनसोल का नाम पूरी दुनिया में फैलता है जो आसनसोल के लिए गर्व का विषय है उन्होंने कहा कि इस तरह के ट्रेड फेयर से यहां के जो उद्यमी है उनको भी विश्व स्तर पर एक मंच मिलता है। आज के उद्घाटन समारोह के दौरान आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति नरेश अग्रवाल सहित आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के तमाम सदस्य उपस्थित थे












