आखिरकार खत्म हुई नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
1 min readआसनसोल
:आसनसोल नगर निगम में पिछले आठ दिनों से सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किए जाने की वजह से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गंदगी का अंबार लग गया था आज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गए इस बारे में नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि सफाई कर्मचारी और नगर निगम के बीच एक गलतफहमी की वजह से यह गतिरोध पैदा हुई थी आज सफाई कर्मचारियों के साथ एक बैठक हुई उस बैठक में वह खुद ही मेयर अभिजीत घटक तथा वसीम उल हक बोरो चेयरमैन अनिमेष दास सहित तमाम अधिकारी उपस्थित थे अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि प्रोविडेंट फंड के मुद्दे पर जो गतिरोध पैदा हुआ था उसे समझा दिया गया है उन्होंने कहा कि इस मामले में गलतफहमी हुई थी आज की बैठक में वह गलतफहमी दूर हो गई वहीं कैजुअल वर्कर की मान्यता देने के सवाल पर कहा कि यह अधिकार नगर निगम के पास नहीं है यह अधिकार राज्य सरकार के पास है अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि अगर इन सफाई कर्मचारियों को कैजुअल वर्कर की मान्यता दे दी जाती है तो वेतन का बोझ नगर निगम से हट जाएगा वहीं सामाजिक सुरक्षा और ईएसआई जैसी परियोजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए अनिमेष दास को जिम्मेदारी सौंप गई है और सफाई कर्मचारियों से जरूरी फॉर्म भरवाए जाएंगे तथा उन्हें इन परियोजनाओं के अंतर्गत लाने का प्रयास किया जाएगा












