वामफ्रंट की तरफ से 12 फरवरी को होगा औद्योगिक क्षेत्र में बंद
1 min read
:वाम फ्रंट की तरफ से आज बीएनआर इलाके में संयुक्त कन्वेंशन का आयोजन किया गया इस बारे में वामपंथी नेता पार्थो मुखर्जी ने बताया कि वाम फ्रंट की तरफ से 12 फरवरी को औद्योगिक क्षेत्र में बंद का आह्वान किया गया है इसे लेकर आज जिला कन्वेंशन का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को जो हड़ताल का आयोजन किया गया है वह केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोड के खिलाफ किया जा रहा है इसके अलावा महंगाई बंद होते कारखाने को खुलवाने की मांग सहित श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर हड़ताल की जा रही है आज जिला कन्वेंशन भी हुआ और लोगों को 12 फरवरी के औद्योगिक क्षेत्र के हड़ताल के बारे में बताया गया












