कांग्रेस नेता शाह आलम के पुरे शहर की गंदगी निगम मुख्यालय के सामने जमा करने के बयान पर विधान उपाध्याय ने दिया जवाब
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के लगातार आंदोलन की वजह से नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई पर प्रतिकूल असर पड़ा है जगह-जगह पर गंदगी का अंबार जमा हो रहा है आज कांग्रेस द्वारा आसनसोल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया इस दौरान कांग्रेस नेता शाह आलम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जल्द से जल्द आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी इस समस्या का निराकरण नहीं निकाल पाते तो आने वाले समय में कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के विभिन्न इलाकों से गंदगी को साफ की जाएगी और उस कचरे को नगर निगम कार्यालय के सामने रख दिया जाएगा उन्होंने कहा कि नगर निगम के पदाधिकारी अपने एयर कंडीशनर गाड़ियों में घूमते हैं इसलिए उन्हें आसनसोल के लोगों के परेशानी समझ में नहीं आ रही है जब यह गंदगी आसनसोल नगर निगम मुख्यालय तक पहुंच जाएगी तब उन्हें समझ में आएगा इस पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि सारे शहर की गंदगी नगर निगम मुख्यालय के गेट पर रखने से शहर में कहीं और गंदगी नहीं होगी तो वह ऐसा कर सकते हैं मेयर ने कहा कि इस तरह से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता उन्होंने साफ कहा कि नगर निगम इस समस्या का समाधान चाहते हैं लेकिन जो करना संभव नहीं है उसके बारे में वह कोई आश्वासन नहीं देंगे उन्होंने कहा कि प्रोविडेंट फंड की व्यवस्था कर दी गई है और सफाई कर्मचारियों के लिए ऐसी की व्यवस्था करने को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है कोशिश की जा रही है की सफाई कर्मचारियों को ऐसी भी उपलब्ध कराई जा सके












