चौदह मार्च को आसनसोल और दुर्गापुर में बैठेगी लोक अदालत
1 min read
:आगामी 14 मार्च को आसनसोल और दुर्गापुर अदालत परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत बैठेगी इसे लेकर आज एक संवाददाता सम्मेलन किया गया और बताया गया की 14 मार्च को आसनसोल और दुर्गापुर अदालत परिसर में लोक अदालत बैठेगी इन लोक अदालत में कुछ ऐसे सिविल मामलों की सुनवाई हो सकती है जो अभी तक अदालतों में नहीं पहुंचे हैं या अदालतों में लंबित है ऐसे मामलों की सुनवाई भी लोक अदालत में की जा सकती है या फिर मोटर व्हीकल एक्ट के जो मामले हैं उनकी सुनवाई भी लोक अदालत में होती है तलाक के मामलों को छोड़कर शादी से जुड़े मामलों की सुनवाई भी लोक अदालत में हो सकती है अगर किसी ने बैंक से लोन लिया है और लोन की ईएमआई वह भर नहीं पा रहा है तो ऐसे मामलों की सुनवाई भी लोक अदालत के जरिए हो सकती है लोक अदालत में मामला पेश करने के लिए किसी वकील की जरूरत नहीं होती कोई व्यक्ति स्वयं ही लोक अदालत में अपनी केस की सुनवाई में हिस्सा ले सकता है जो मामले अदालत में लंबित हैं ऐसे मामलों को लोक अदालत में स्थानांतरित करने के लिए वकील के माध्यम से अदालत से अनुरोध करना पड़ता है अदालत लोक अदालत में वह मामला भेज देता है और जो मामले अभी तक अदालत में नहीं पहुंचे हैं ऐसे मामलों की सुनवाई अगर लोग अदालत में करवानी है तो डिस्ट्रिक्ट लीगल सेल से संपर्क करना होता है डिस्ट्रिक्ट लीगल सेल की तरफ से उनको नोटिस भेजा जाता है और पिछले साल भी लोक अदालत बैठे थे जिसमें पश्चिम बर्धमान जिले में 10000 से ज्यादा मामलों का निपटारा हुआ था और 14 करोड़ के सेटलमेंट राशि आई थी लोक अदालत में एक दिन में ही मामलों का निपटारा हो जाता है












