shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जगह-जगह लग रहा है गंदगी का ढेर कांग्रेस ने चलाया सफाई अभियान

1 min read

:आज आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के विभिन्न इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया आपको बता दे की आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 7 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं जिस वजह से आसनसोल नगर निगम के 106 वार्ड में गंदगी का अंबार लग रहा है इसे लेकर कल भी कांग्रेस की तरफ से आसनसोल नगर निगम पहुंचकर समस्या के जल्द से जल्द समाधान के लिए मांग की गई थी आज आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के बस्तीन बाजार के सामने स्थित दुर्गा मंदिर जौहरमल जालान स्कूल बाजार के अंदर बने जामा मस्जिद जीटी रोड के किनारे महावीर स्थान मंदिर और पोस्ट ऑफिस के सामने सफाई अभियान चलाया गया इस मौके पर यहां आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम खान कांग्रेस के राज्य स्तरीय नेता प्रसनजीत पुईतुंडी के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे इन्होंने इन सभी इलाकों की साफ सफाई की कचरे को एकत्रित किया और खुद उठाकर उन्हें डस्टबिन में फेंका इस बारे में शाह आलम ने बताया कि पिछले आठ दिनों से आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं जिस वजह से नगर निगम क्षेत्र के 106 वार्डों में साफ सफाई का काम नहीं हो रहा है अभी माध्यमिक की परीक्षा चल रही है कुछ दिनों पहले शबे बरात का त्योहार बीता ऐसे में साफ सफाई नहीं होने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन आसनसोल नगर निगम में मेयर डिप्टी मेयर एमएमआईसी बोरो चेयरमैन किसी को भी आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है वह तो खुद एयर कंडीशनर गाड़ियों में आते जाते हैं जिस वजह से उनको इन समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन जिस तरह से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह पर गंदगी जमा हो रही है बहुत जल्द इससे बड़ी बीमारी फैल सकती है शाह आलम ने कहा कि अभी माध्यमिक की परीक्षा चल रही है लेकिन नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है और माध्यमिक देने वाले विद्यार्थियों को गंदगी से होकर परीक्षा केंद्र जाना पड़ रहा है उन्होंने साफ कहा कि कल भी कांग्रेस की तरफ से आसनसोल नगर निगम को चेतावनी दी गई थी कि अगर इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जाता तो कांग्रेस की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा और अगर ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस आने वाले समय में नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला भी लगा देगी। उन्होंने कहा कि आज झाड़ू के जरिए गंदगी को साफ की गई और आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य की राजनीति से टीएमसी और भाजपा को भी इसी तरह से साफ कर देगी वहीं प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि पिछले आठ दिनों से आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गंदगी का देर लग रहा है लेकिन निगम के किसी भी पदाधिकारी को इससे कोई सरकार नहीं है लोग बीमार पड़े या साफ सफाई ना हो इससे निगम के अधिकारियों को कोई लेना-देना नहीं है उन्होंने कहा कि निगम में चलने वाली सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल अपने निजी कामों में करने वाले निगम के पदाधिकारी इस बात को समझ ही नहीं पाएंगे कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लोग किन परेशानियों में रह रहे हैं उनके पास फिजूल खर्च करने के लिए पैसा है लेकिन सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने की कोई इच्छा उनके अंदर नहीं है उन्होंने कहा कि आज झाड़ू देकर कचरे को साफ किया जा रहा है आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में इसी तरह से कांग्रेस टीएमसी और भाजपा को भी साफ कर देगी प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि कल ही कांग्रेस की तरफ से दिल्ली से यह घोषणा की गई है कि आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी और टीएमसी और भाजपा दोनों को बंगाल की राजनीति से हमेशा के लिए दूर कर देगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान की बात करते हैं और सिर्फ फोटो खिंचवाते हैं आज भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता कहां है उनको भी तो इस गंदगी को साफ करने के लिए कोई पहल करनी चाहिए लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनको भी टीएमसी की तरह जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page