shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर मेयर की दो टुक कहा फिलहाल वेतन वृद्धि मुमकिन नहीं

1 min read

:आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी लगातार आठ दिनों से हड़ताल पर है जिस वजह से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है विपक्षी पार्टियों की तरफ से इस मुद्दे पर नगर निगम को घेरा जा रहा है इस बारे में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है मेयर ने कहा कि पिछले साल इस मुद्दे पर सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक हुई थी बैठक के बाद एक बोर्ड मीटिंग हुई थी जिसमें सफाई कर्मचारियों को प्रतिदिन 357 रुपए करके दिए जाना तय हुआ था और ₹50 प्रोविडेंट फंड का जमा किया जाता था इस तरह से हर एक सफाई कर्मचारी को  407 रुपए करके मिलता है जो पूरे बंगाल में किसी भी अन्य निगम की तरफ से नहीं दिया जाता उस समय यह साफ तौर पर कह दिया गया था कि अगले दो सालों तक वेतन वृद्धि को लेकर कोई बातचीत नहीं होगी जब तक आसनसोल नगर निगम की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरती तब तक इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी लेकिन फिर भी अगर सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं तो यह दुर्भाग्य जनक है विधान उपाध्याय ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की अन्य मांगे जैसे प्रोविडेंट फंड ईएसाई इन पर सहानुभूति के साथ विचार किया जा रहा है प्रोविडेंट फंड की सुविधा शुरू भी हो चुकी है लेकिन मेयर विधान उपाध्याय ने साफ तौर पर कह दिया कि आज की स्थिति में सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना संभव नहीं है उन्होंने साफ कहा कि वह किसी को अंधेरे में नहीं रखना चाहते जो संभव नहीं है उसे लेकर वह कोई आश्वासन नहीं देना चाहते इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जो गंदगी का अंबार लगा है उसको साफ करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में भी सोचा जा रहा है मेयर ने कहा कि नगर निगम किसी को भी उसकी नौकरी से नहीं निकालना चाहता लेकिन आम जनता को परेशानी से बचाना भी निगम की जिम्मेदारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page