सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने मेयर की अनुपस्थिति में चेंबर के दरवाजे पर चिपकाया ज्ञापन
1 min read
:पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में काम बंद हड़ताल कर रहे हैं, जिससे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के 106 वार्डों में कचरे का ढेर लग रहा है। आज इस मुद्दे पर आसनसोल उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया और नगर निगम को एक डेपुटेशन दिया गया।
इस बारे में संगठन के अध्यक्ष गौरव रॉय ने कहा कि पिछले आठ दिनों से नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं, जिससे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं। उन्हें कचरे के बीच रहना पड़ रहा है और कभी भी बड़ी बिमारी फैल सकती है। इसलिए आज युवा कांग्रेस की तरफ से डेपुटेशन दिया गया है और मांग की गई है कि अगर अगले पांच से छह दिनों में इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता है, तो युवा कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। मेयर की अनुपस्थिति में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मेयर के चेंबर के दरवाजे पर ही डेपुटेशन के कॉपी और सफाई नहीं होने से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की क्या हालत हुई है उसकी तस्वीरें चिपका दी












