चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में बाजार इलाके में रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
:आसनसोल नगर निगमके चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में आज आसनसोल में हेड पोस्ट ऑफिस के सामने पार्किंग इलाके में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर 100 से ज्यादा लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया इस मौके पर यहां इस क्षेत्र में रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर तथा आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के तमाम कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे इसके अलावा यहां समाज के और भी कई विशिष्ट हस्तियां उपस्थित थीं। रक्तदान के आयोजकों द्वारा शाहीद परवेज विनोद केडिया सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के अधिकारियों ने रक्त संग्रह किया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि हर साल इस इलाके में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिससे कि आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की कमी ना हो उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में बाजार क्षेत्र के लोगों की अहम भूमिका रहती है इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया उन्होंने खासतौर पर इस रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए मोहम्मद इम्तियाज अमन खान मोहम्मद साजिद अंसारी मोहम्मद सूरज छोटू खान दिल्लू भगत उदय वर्मा को धन्यवाद दिया जिनके प्रयासों की वजह से इस शिविर का आयोजन संपन्न हो सका चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से बाजार क्षेत्र के लोग हर एक आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है












