सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी द्वारा सुनवाई में हिस्सा लेने को चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बताया ऐतिहासिक घटना
1 min read
:कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एस आई आर के सुनवाई में अदालत में पेश होकर सुनवाई के प्रक्रिया में हिस्सा लिया था उन्होंने खुद इस मामले पर जज के सामने अपनी बातें रखी थी आजाद भारत के इतिहास में ममता बनर्जी वह पहले मुख्यमंत्री बनी जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में मुख्यमंत्री रहते हुए सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में हिस्सा लिया इसे लेकर हमने आसनसोल नगर निगमके चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में ममता बनर्जी ने वह मिसाल पेश की है जो अब तक किसी भी मुख्यमंत्री ने पेश नहीं की वह खुद जनता से जुड़े मुद्दों को सुप्रीम कोर्ट में पेश करने के लिए अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया में पेश हुई और उन्होंने खुद सवाल जवाब किया यह दिखाता है कि उन्हें पश्चिम बंगाल की जनता और इस देश के लोकतंत्र के कितने चिंता है इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि देश में लोकतंत्र को खतरे में डाला जा रहा है और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इसे बचाने का आह्वान किया अमरनाथ चटर्जी से जब पूछा गया कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कहां जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह ममता बनर्जी की तरफ से दिखावा था इस बार अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ इस तरह की बातें कर सकती हैं अगर उनको लोगों की इतनी ही चिंता थी तो उनके किसी मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी की तरह सुप्रीम कोर्ट में पेश होकर सुनवाई में हिस्सा क्यों नहीं लिया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल जो किया वह आजाद भारत के इतिहास में एक मिसाल बनकर रहेगा और यह उन्होंने देश के लोकतंत्र और लोगों के मताधिकार की रक्षा के लिए किया था इसके साथ आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव का कोई संबंध नहीं है












