पश्चिम बंगाल सरकार की श्रमिकों को लेकर सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं को लेकर कार्यक्रम का आयोजन
1 min read
:पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम विभाग की तरफ से आज श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर पश्चिम बंगाल सरकार के सामाजिक सुरक्षा परियोजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं का सीधा लाभ संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दिया गया इस मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक पश्चिम बर्दवान जिले के जिला शासक एस पोन्नबलम एमएमआईसी गुरदास चटर्जी के अलावा पश्चिम वर्धमान जिले के श्रम विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित थे इस मौके पर कई श्रमिकों को पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम विभाग के सामाजिक सुरक्षा परियोजनाओं का सीधा लाभ भी पहुंचाया गया तकरीबन 16 श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए के चेक भी प्रदान किए गए इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा की 2011 तक राज्य में वामपंथियों का शासन था लेकिन सामाजिक सुरक्षा के नाम पर श्रमिकों को शायद ही कुछ मिलता था लेकिन जब से ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है उन्होंने श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा पर काफी जोर दिया है और 2000 करोड़ से भी ज्यादा का लाभ पिछले 14 वर्षों में बंगाल के श्रमिकों को मिला है। वहीं जिला शासक ने भी इस तरह के आयोजनों पर बल दिया और कहा कि इससे श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे से पता चलता है। उन्होंने उन श्रमिकों से भी सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इन योजनाओं में पंजीकृत करने के लिए अनुरोध किया












