रेलवे फाटक अवैध रूप से पार करने की कोशिश में तीन युवक पहुंचे मौत के मुंह में
1 min read
:रेलवे की ओर से आम जनता को बार-बार रेलवे के फाटक पर अवैध रूप से पार नहीं करने की अपील की जाती है, लेकिन लोग सचेत नहीं होते हैं, जिसके कारण कई बार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। आज ऐसी ही एक घटना बाराबनी क्षेत्र में घटी, जहां रेलवे के एक फाटक को अवैध रूप से पार करने की कोशिश में तीन बाइक सवार मौत के मुंह में पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, बाराबनी बाजार के पास रेलवे का फाटक बंद था और एक ट्रेन गुजर रही थी, लेकिन तीन युवक एक बाइक पर बंद फाटक पार करने की कोशिश कर रहे थे। घटना के दौरान उनकी बाइक ट्रेन के नीचे आ गई, लेकिन वे किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले। बाइक ट्रेन के नीचे आकर टूट गई। घटना के कारण लगभग एक घंटे तक ट्रेन का परिचालन बंद रहा। अंत में आरपीएफ ने आकर बाइक को निकालकर ट्रेन का परिचालन सामान्य कर दिया।












