एस आई आर की प्रक्रिया को संपन्न करने में राज्य प्रशासन के एक वर्ग पर असहयोग का आरोप लगाते हुए जिला भाजपा ने सौंपा जिला शासक को ज्ञापन
1 min read
:पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में आज भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नबलम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष के साथ जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेंदू मुखर्जी प्रशांत चक्रवर्ती अरिजीत राय भी उपस्थित थे इस बारे में देवतनु भट्टाचार्य ने बताया कि जब से एस आई आर की प्रक्रिया शुरू हुई है तभी से टीएमसी की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है और इस प्रक्रिया में जुड़े जो चुनाव अधिकारी हैं उनमें से एक वर्ग टीएमसी द्वारा प्रभावित होकर टीएमसी की इस धारणा को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है कि एस आई आर करके बंगाल के लोगों को परेशान किया जा रहा है जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब भी बंगाल में इस प्रक्रिया के दौरान किसी की मौत हुई तो बता दिया गया कि इस प्रक्रिया की वजह से हियरिंग नोटिस पाने के कारण उसकी मौत हो गई किसीने आत्महत्या कर ली तब भी उस आत्महत्या को एस आई आर की प्रक्रिया से जोड़ा गया उन्होंने साफ कहा कि जब फार्म 7 जमा करने की बारी आई तब भी ईआरओ एईआरओ के एक वर्ग ने जानबूझकर देरी की ताकि फॉर्म 7 जमा न हो सके और अवैध मतदाताओं के नाम ना काटे जा सके इन सब मुद्दों को लेकर आज जिला शासन को ज्ञापन सौंपा गया












