आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन में लगाया गया प्रॉपर्टी टैक्स शिविर
1 min read
:हाल ही में आसनसोल नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में यह फैसला हुआ था कि जिनके भी कमर्शियल या रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है वह अगर 31 मार्च 2026 से पहले टैक्स जमा कर देते हैं तो उनको 20% की छूट दी जाएगी इसके साथ यह भी कहा गया था कि नगर निगम में आकर टैक्स जमा करने के साथ ही कुछ जगहों पर शिविर भी लगाए जाएंगे आसनसोल नगर निगम की घोषणा के बाद आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के मुर्गा साल स्थित भवन में आज प्रॉपर्टी टैक्स का शिविर लगाया गया कल भी यहां शिविर लगाया जाएगा इस बारे में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में प्रॉपर्टी टैक्स का यह शिविर लगाया गया है आज और कल 2 दिन यहां शिविर का आयोजन किया गया है आज लगभग 80 लोगों ने अपना बकाया टैक्स जमा किया और उन्हें नगर निगम द्वारा घोषणा के अनुसार 20% की छूट दी गई शंभू नाथ झा ने कहा कि यह शिविर कल भी लगाया जाएगा और उम्मीद है कि कल भी बहुत से लोग यहां मौजूद रहेंगे और अपना बकाया टैक्स जमा करेंगे उन्होंने नगर निगम के टैक्स से संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रभात बनर्जी को धन्यवाद दिया जो आज पूरा दिन शिविर में मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से कल ही प्रॉपर्टी टैक्स शिविर का अंतिम दिन है इसलिए उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि जिनके भी टैक्स बकाया है वह इस अवसर का लाभ उठाने कल मुर्गा साल में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में जरूर आएं












