shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेत्री प्रियंका टिंबरेवाल परसों रात के अग्निकांड का लिया जायजा

1 min read

:आसनसोल नगर निगम के 32 नंबर वार्ड अंतर्गत जमुरिया के बोगरा चटी इलाके में परसों देर रात आग लगी थी जिसमें कई दुकानें जलकर राख हो गई थी आज भाजपा नेत्री प्रियंका टिंबरेवाल मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया उन्होंने कहा कि देखकर यह लग रहा है कि यह आग लगी नहीं लगाई गई है उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर यह दुकाने हैं वह एक व्यक्ति की है अचानक आग लग जाती है और किसी को पता भी नहीं चलता यह कैसे हो सकता है उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासनकाल में युवाओं के पास नौकरी नहीं है अगर कोई किसी तरह से दुकान लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाने का प्रयास कर रहा है तो कुछ लोग उन दुकानों को भी आज के हवाले कर रहे हैं उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की और इसमें जो भी दोषी हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की हालांकि इस बारे में जब हमने टीएमसी के पार्षद भोला हेला से बात की तो उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं इसलिए भाजपा के नेता यहां पर आ रहे हैं और दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राजनीति कर रहे हैं उन्होंने साफ कहा कि आग क्यों लगी यह जांच का विषय है और उसके बाद ही पता चल पाएगा की आग लगने की असली वजह क्या थी पार्षद ने बताया कि इस मामले को लेकर श्रीपुर चौकी में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हैं जबकि उनके अपने राज्य उत्तर प्रदेश बिहार में जंगल राज चल रहा है उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है और ममता बनर्जी प्रशासन भी हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहती है उन्होंने कहा कि कल ही इस मुद्दे पर विधायक और इस ब्लॉक के टीएमसी अध्यक्ष से उनकी बात हो चुकी है और जो दुकान जल गई है उनको फिर से बना दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page