भाजपा और टीएमसी द्वारा माध्यमिक परीक्षार्थीओं को किया गया उत्साहित
1 min read
:आज से पूरे राज्य के साथ-साथ बर्नपुर में भी माध्यमिक परीक्षा शुरू हो गई है। बर्नपुर गुरुद्वारा स्कूल को भी माध्यमिक परीक्षा के लिए सिट बनाई गई है। आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्रिमित्रा पाल और युवा टीएमसी नेता अभिक गोस्वामी माध्यमिक परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को उत्साहित करने के लिए स्कूल के गेट के सामने आए और जो छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहे थे, उन्हें एक-एक पेन और गुलाब का फूल दिया।
इस बारे में अग्रिमित्रा पाल ने कहा कि आज उनके अपने माध्यमिक परीक्षा का दिन याद आ रहा है, जब वह अपने जीवन की पहली बड़ी परीक्षा देने गई थी। इसलिए आज माध्यमिक परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को उत्साहित करने के लिए वह यहां आई हैं।
दूसरी ओर, अभिक गोस्वामी ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर वे पूरे साल छात्र-छात्राओं के साथ खड़े रहते हैं। आज इन छात्र-छात्राओं के जीवन की पहली बड़ी परीक्षा देने के लिए वे यहां आए हैं। इसलिए उन्हें उत्साह देने के लिए वह यहां पर आए हैं












