आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
1 min read
:आसनसोल इनडोर स्टेडियम में आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी और 1 फरवरी को हुई प्रतियोगिता में कल फाइनल मुकाबले खेले गए इस प्रतियोगिता में आसनसोल सब डिवीजन के तकरीबन 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया यह प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्ग के थे इन प्रतिभागियों में कई वेटरन खिलाड़ी भी थे जिन्होंने बढ़ती उम्र के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया प्रतियोगिता के अंतिम दिन आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट और टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन सचिन राय वाइस प्रेसिडेंट श्यामल मुखर्जी बैडमिंटन सेक्रेटरी अर्नव कविराज सहित आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे यहां पर सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और संगठन की तरफ से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया विभिन्न आयु वर्ग में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया












