विशिष्ट उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने आम बजट को बताया आशा और निराशा का मिश्रण
1 min read
:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल संसद में 2026 और 2027 वित्त वर्ष का आम बजट पेश किया गया इसे लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है हमने इस बारे में पश्चिम बर्धमान डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन गुटगुटिया से बात की तो उन्होंने भी इस बजट के कुछ प्रावधानों का तो स्वागत किया। पवन गुटगुटिटिया ने कहा कि कल के केंद्रीय बजट में सार्वजनिक तौर पर सभी क्षेत्रों के विकास पर ध्यान दिया गया।जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कृषि। सात दुर्गम बिमारियों की लाइफ सेविंग दवाओं पर रियायत पर विशेष ध्यान दिया गया। इसका हम स्वागत करते हैं। इनकम टैक्स में दंड की जगह अतिरिक्त टैक्स पेमेंट का प्रावधान रखा गया।
किंतु इनकम टैक्स में किसी भी तरह की रियायत न देने की वजह से जनता में निराशा देखी गई और तत्काल ही शेयर मार्केट में गिरावट आंकी गई।












