केंद्रीय बजट पर फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय ने दी प्रतिक्रिया कहा चुनावी साल में बजट से थी और ज्यादा उम्मीद
1 min read
:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में इस साल का बजट पेश किया गया पैसे लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है हमने इस बारे में दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय से बात की उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर आज के बजट से बंगाल के एक आम नागरिक और व्यवसायी होने के नाते वह हताश है उन्होंने कहा कि पिछले साल जब बिहार रह के चुनाव होने वाले थे उससे पहले आम बजट में बिहार के लिए काफी सौगाते दी गई थी लेकिन इस साल बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल के लिए ऐसा कुछ नहीं किया गया हालांकि विशेष रूप से तीन परियोजनाओं के बारे में निर्मला सीतारमण में कहा उनमें से एक दुर्गापुर में औद्योगिक कॉरिडोर बनाने की बात कही गई इसके अलावा दो और फ्रंट कॉरिडोर एक सूरत से डानकुनी और वाराणसी से सिलीगुड़ी तक की घोषणा की गई है उन्होंने कहा की उम्मीद की जा रही है कि इससे बंगाल के आर्थिक विकास को मदद मिलेगी लेकिन उन्होंने कहा कि बंगाल को और ज्यादा मिलने की उन्हें आशा थी इस मायने में वह हताश हैं उन्होंने कहा कि बंगाल में जन घनत्व काफी ज्यादा है इसलिए एम्स जैसे और ज्यादा चिकित्सा केंद्र होने चाहिए और मेडिकल हब और शिक्षा हब का निर्माण अगर बंगाल में होता है तो यह बंगाल के आर्थिक विकास के लिए काफी सहायक होगा वहीं उन्होंने दुर्गापुर औद्योगिक गलियारा के साथ-साथ दुर्गापुर में जो कारखाने बंद पड़े हैं उनको खोलने के लिए भी उनसे अनुरोध किया सचिन राय ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को समन्वय के साथ काम करना चाहिए तभी राज्य का सर्वांगीण विकास होगा उन्होंने उड़ीसा का हवाला देते हुए कहा कि उड़ीसा में इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं थी लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उड़ीसा के विकास पर कोई समझौता नहीं किया और उन्होंने हमेशा केंद्र की भाजपा सरकार के साथ समन्वय रखकर काम किया जिस वजह से उड़ीसा में कई परियोजनाएं लागू की गई जिनका लाभ उड़ीसा के लोगों को मिल रहा है लेकिन दुर्भाग्य से वामपंथियों के जमाने से ही केंद्र सरकार की मुखालफत करने की जो परंपरा शुरू हुई थी वह आज भी जारी है जिस वजह से कहीं ना कहीं बंगाल का विकास बाधित हो रहा है हालांकि उन्होंने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि बंगाल के विकास की बात पर दोनों सरकारी एक साथ आएंगी और राज्य के विकास को और गति मिलेगी उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को समन्वय रखकर काम करने की जरूरत है तभी सर्वांगीण विकास होगा












