केंद्रीय बजट को भाजपा के बंगाल ट्रेड सेल के को कन्वीनर सुब्रतो घांटी ने दिया 10 में से 10 अंक
1 min read
:केंद्रीय बजट को लेकर आज पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल के व्यापारी वर्ग के अलावा समाज के सभी वर्ग के लोगों में काफी दिलचस्पी थी निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया इस बजट पर हमने भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल के ट्रेड सेल के को कन्वीनर सुब्रतो घांटी से बात की तो उन्होंने सबसे पहले निर्मला सीतारमण को लगातार नौ बार केंद्रीय बजट पेश करने के लिए बधाई दी और कहा कि यह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक क्षण था जब निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट पेश किया उन्होंने कहा कि जिस तरह से निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में कैंसर की दवाओं को सस्ता किया है इसके अलावा उन्होंने ऐसी कई परियोजनाएं प्रस्तावित की है जिसे लंबे समय के लिए भारत के बुनियादी ढांचे में विकास होगा और 2047 तक आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार करने में बल मिलेगा। उन्होंने कहा की बजट हमारे विकास का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है लेकिन दुर्भाग्य से पहले बजट को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाता था लेकिन निर्मला सीतारमण ने ऐसा नहीं किया उन्होंने बजट को देश निर्माण के लिए इस्तेमाल किया इसके लिए उन्होंने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री को साधुवाद दिया। उन्होंने निर्मला सीतारमण के इस बजट को 10 में से 10 अंक दिए












