आसनसोल जिला अस्पताल में यात्री साथी ऐप को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से यात्री साथी ऐप के जरिए एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है आज आसनसोल जिला अस्पताल में इसे लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ट्रैफिक सुधीर कुमार आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर निखिल चंद्र दास सहित एंबुलेंस चालक उपस्थित थे यहां पर इस ऐप के बारे में एंबुलेंस चालकों को और उपस्थित जनता को बताया गया और किस तरह से यह लोग इस ऐप के सहारे बहुत जल्दी और किफायती मूल्य पर अपने मरीज को अस्पताल पहुंचा सकते हैं इसके बारे में जानकारी दी गई इस बारे में एसीपी ट्रैफिक सुधीर कुमार ने बताया कि यात्री साथी ऐप के जरिए अगर कोई एंबुलेंस की बुकिंग करता है तो बहुत जल्द उसके पास एंबुलेंस की सेवा पहुंच जाती है उन्होंने कहा कि यह सुरक्षित है क्योंकि हर एंबुलेंस चालक की जानकारी पुलिस के पास रहती है वहीं उन्होंने कहा कि वाहन चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाता है अभी तक यह पूरी तरह से निशुल्क था लेकिन 1 फरवरी से ₹15 करके काटे जाएंगे वह भी एंबुलेंस के मालिकों के खाते से काटे जाएंगे वाहन चालक के खाते से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। वहीं कुछ एंबुलेंस चालकों द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर आने वाली शिकायतों को लेकर उन्होंने कहा कि अगर बार-बार एक चालक के खिलाफ इस तरह की शिकायत आती है और वह अगर सच पाया गया तो उसको इस परियोजना से हटा दिया जाएगा क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है वहीं डॉक्टर निखिल चंद्र दास ने भी इस परियोजना की तारीफ की और कहा कि इससे न सिर्फ मरीज और उनके परिवारों को फायदा पहुंच रहा है बल्कि एंबुलेंस चालकों को भी रोजगार का अच्छा जरिया मिल गया है और यह सुरक्षित भी है क्योंकि हर एक एंबुलेंस चालकों की पूरी जानकारी पुलिस के पास रहती है












