निगम के सफाई कर्मचारियों के आंदोलन पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा उनकी हर मांग पर सहानुभूति से होगा विचार
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा कल से कम बंद करके वेतन वृद्धि सहित चार मांगों के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है आज भी यह सफाई कर्मचारी आसनसोल नगर निगम कार्यालय पहुंचे यहां पर मेयर विधान उपाध्याय भी उपस्थित थे उन्होंने सफाई कर्मचारियों के चारों मांगों के बारे में पत्रकारों से बातचीत की उन्होंने कहा कि वेतन वृद्धि लगभग 1 साल पहले की गई थी वर्तमान में वेतन वृद्धि करना संभव नहीं है वहीं प्रोविडेंट फंड के पैसे को लेकर किया जा रहे हैं मांग पर मेयर ने कहा कि वह 2025 के मार्च महीने तक प्रोविडेंट फंड का पैसा उनके अकाउंट में डाला गया है तब से लेकर अब तक कुछ तकनीकी समस्या की वजह से यह पैसा अकाउंट में नहीं डाला जा सका है लेकिन इस समस्या का भी निराकरण कर लिया गया है और वह भी बहुत जल्द शुरू हो जाएगा वहीं इन कर्मचारियों को कैजुअल वर्कर की मान्यता देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस पर बैठक करनी होगी उसके बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा दूसरी तरफ आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि इस परियोजना के तहत आसनसोल नगर निगम मिलकर में 3600 कार्यों के लिए आवेदन आया है जिसमें से 700 कार्य का टेंडर हो चुका है और शुरू भी हो चुके हैं हालांकि जब इन कार्यों के फंड के बारे में मेयर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से 1000 कार्यों को करने का फंड आवंटित किया गया है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव शुरू होने से पहले सभी 3600 कार्यों को पूरा करने के लिए फंड का आवंटन जरूर हो जाएगा ठेकेदारों को आश्वासन दिया कि काम करने को लेकर फंड की कोई कमी नहीं है और फंड की कमी से कोई काम नहीं रोका जाएगा हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के पीछे कोई राजनीति के षड्यंत्र है आज चुनाव से पहले इस तरह के आंदोलन के जरिए क्या सत्ता पक्ष को परेशान करने का प्रयास विरोधी दलों द्वारा किया जा रहा है तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है सफाई कर्मचारियों की मांगे हैं जो वह प्रबंधन के सामने रख रहे हैं जिसका उनका पूरा अधिकार है












