पीयूष पांडे बने बंगाल के कार्यवाहक डीजीपी एडीपीसी के पूर्व कमिश्नर विनीत गोयल बने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर
1 min readजैसे-जैसे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है पुलिस प्रशासन में लगभग रोजाना है तब्दीली देखी जा रही है कल पूरे बंगाल में 109 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए थे और आज बंगाल पुलिस के सर्वोच्च पद डीजे पर भी एक बदलाव देखा गया आपको बता दें कि राजीव कुमार के अवकाश ग्रहण करने की वजह से अब पीयूष पांडे कार्यवाहक डीजीपी का दायित्व संभालेंगे। दूसरी तरफ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त को छोड़कर पांच पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त का तबादला किया गया है कुल 23 शीर्ष स्थानीय पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं इन तबादलों में विनीत गोयल का भी नाम शामिल है विनीत गोयल को पश्चिम बंगाल का एडीजी ला एंड ऑर्डर बनाया गया है ज्ञात हो कि विनीत गोयल पहले आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर रह चुके हैं












