आसनसोल नगर निगम की तरफ से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि
1 min read
:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से आसनसोल अदालत के पास घड़ी मोड पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा टीएमसी पार्षद बबीता दास के अलावा नगर निगम के अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे इस मौके पर सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए गुरदास चटर्जी ने कहा कि महात्मा गांधी के बारे में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने की तरह है वह सिर्फ इतना ही कहना चाहते हैं कि महात्मा गांधी ने जिस तरह से अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को आजादी दिलवाई वह सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है उन्होंने आज के राजनेताओं से आग्रह किया कि वह महात्मा गांधी के आदर्शों का अनुकरण करें और जिस तरह से उन्होंने राजनीति को देश और समाज की सेवा का माध्यम बनाया था उसे आदर्श पर चले












