कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया गया याद
1 min read
:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आज कांग्रेस की तरफ से एसडीओ कार्यालय को ज्ञापन सोपा गया इस मौके पर यहां कांग्रेस की तरफ से शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस बारे में शाह आलम ने बताया कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर कांग्रेस की तरफ से पूरे देश में एसडीओ कार्यालय को ज्ञापन सोपा जा रहा है और इसके जरिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी के नाम से शुरू की गई मनरेगा परियोजना का नाम परिवर्तित करने का विरोध किया जा रहा है उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से कांग्रेस सरकार द्वारा मनरेगा परियोजना शुरू की गई थी लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इसका नाम परिवर्तित किया गया है इतना ही नहीं पहले जहां मनरेगा परियोजना में केंद्र सरकार को 90% और राज्य सरकारों को 10% आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था अब यह समीकरण 60 और 40 का हो गया है यानी कि राज्य सरकार को 40% आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा एक तरफ जहां बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों को मनरेगा के तहत दिए जाने वाली राशि का भुगतान केंद्र की भाजपा सरकार नहीं कर रही है वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकारों पर 40% आर्थिक बोझ चढ़ा देना कहीं से भी उचित नहीं है कांग्रेस की तरफ से इसी का विरोध किया जा रहा है और अगर केंद्र सरकार ने अपने फैसले में परिवर्तन नहीं किया तो भविष्य में भी किया जाता रहेगा












