टीएमसी लीगल सेल की तरफ से एस आई आर के खिलाफ विरोध सभा का आयोजन
1 min read
:तृणमूल कांग्रेस लिगल सेल की ओर से आज आसनसोल अदालत के सामने एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया गया। यहां मुख्य वक्ता के रूप में मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। इसके अलावा टीएमसी लिगल सेल से जुड़े अन्य लोग भी उपस्थित थे। यहां अपने भाषण में मलय घटक ने कहा कि एसआईआर के नाम पर पूरे पश्चिम बंगाल में जो किया गया है और जो अभी भी किया जा रहा है, वह कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के पहले चरण में 42 हजार नाम हटा दिए गए थे, जिनमें से अधिकांश मृत, अन्य जगहों पर स्थानांतरित डबल एंट्री या पता नहीं मिलने वाले वोटर थे। लेकिन एसआईआर शुरू होने से पहले बीजेपी के बड़े नेताओं ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान हैं। आसनसोल उत्तर विधानसभा के 42 हजार हटाए गए नामों में एक भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं मिला। इससे साफ है कि चुनाव के मैदान में बीजेपी कैसे सफलता हासिल करना चाहती है, वे लोगों को जाति और धर्म के नाम पर भ्रमित करके सफलता हासिल करना चाहते हैं, जिसे पश्चिम बंगाल और इस क्षेत्र के लोगों को रोकना होगा।












