वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में प्रदर्शन
1 min read
:अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में आज एक बार फिर आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया इन सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वह आज हड़ताल करके अपनी मांग मेयर तक पहुंचाने के लिए नगर निगम आए हैं इन सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वह दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते हैं उन्हें कैजुअल वर्कर की मान्यता देनी होगी। इन सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें इस समय महीने में ₹9000 मिलता है जो कि इस महंगाई के जमाने में बहुत ही काम है उन्होंने इसे कम से कम 15 से ₹20000 करने की मांग की वहीं उन्होंने परिचय पत्र देने और प्रोविडेंट फंड की मांग की सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अप्रैल महीने से उनका प्रोविडेंट फंड कट रहा है लेकिन उनके प्रोविडेंट फंड अकाउंट में वह पैसा जमा नहीं हो रहा है इन सब मांगों के समर्थन में आज आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने काम बंद करके नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन शुरू कर दिया इनका साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगे मानी नहीं जाती वह अपना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे और ना ही हड़ताल खत्म कर काम करेंगे












