नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत
1 min read
:नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना, एक की मौत। आसनसोल के उत्तर थाना क्षेत्र में 19 नंबर नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के विरोध में और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को अवरुद्ध कर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आसनसोल के उत्तर थाना के अंतर्गत शीतला मोड़ के पास हुई यह दुर्घटना। मरने वाले व्यक्ति का नाम विकास हालदार बताया जा रहा है इस बारे में उनके भाई ने बताया कि वह अपना काम खत्म करके जब रास्ता पार कर रहे थे तो बचने के एक गाड़ी में आकर उन्हें टक्कर मार दी और उनकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई उन्होंने कहा कि इस इलाके में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं लेकिन यहां पर ब्रिज बनाने की तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है उन्होंने कहा कि कल भी यहां पर ऐसा ही एक हादसा हुआ था। उन्होंने साफ कहा की यहां पर ब्रिज बनाने की जरूरत है क्योंकि यह बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है और यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है












