डुबुरडीह चेक पोस्ट पर नाका चेकिंग में एक वाहन से 9 लाख नगद बरामद:
1 min read
आसनसोल लोकसभा उपचुनाव से पहले पुलिस की नाका चेकिंग के दौरान नौ लाख रुपये नकद बरामद किए गए । कुल्टी थाने के चौरंगी फारी की पुलिस ने इन रुपयों को जब्त किया। सूत्रों के अनुसार, बंगाल-झारखंड सीमा पर नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिहार से आ रही एक बुलेरो कार के बैग से नौ लाख रुपये बरामद किए । पता चला है कि नौ लाख रुपये उचित साक्ष्य के अभाव में जब्त किए गए कि इतनी नकदी कहां से लाई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के आरा से दुर्गापुर में एक कारखाने में श्रमिकों को वेतन देने के लिए यह पैसे ले जाए जा रहे थे। इस अभियान के दौरान कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णेंदु दत्ता, चौरांगी चौकी के प्रभारी अलकेश बनर्जी व अन्य पुलिस अधिकारी व एसटीटी की टीम मौजूद थी












