आसनसोल क्लब में हुई टीएमसी लीगल सेल की चुनावी सभा:
1 min read
आज आसनसोल क्लब में तृणमूल कांग्रेस लीगल सेल द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया इस मौके पर मंत्री मलय घटक टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पार्षद राजेश तिवारी सपा नेता अनुराग भदोरिया सहित टीएमसी लीगल सेल के तमाम पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित थे । इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आने वाले 12 अप्रैल को होने वाले आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के नतीजे से भले ही केंद्र के सत्ता के समीकरण में कोई बदलाव न आए लेकिन यह चुनाव आने वाले भविष्य की दिशा और दशा तय करेगी । उन्होंने कहा कि आसनसोल एक ऐसा सीट रहा है जहां से कभी भी टीएमसी को जीत हासिल नहीं हुई है भाजपा को पिछले दो बार यहां से जीत हासिल हुई थी ऐसे में अगर आम चुनाव से 2 साल पहले भाजपा को आसनसोल से हारती है तो वह आने वाले 2024 आम चुनाव के लिए एक बहुत बड़ी बात होगी शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में बोलते हुए मलय घटक ने कहा कि हम सब जानते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड के एक महान एक्टर के साथ साथ एक राजनेता और केंद्रीय मंत्री के तौर पर भी उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है । उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने ऐसे इंसान को आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाया है जो हर तरह से काबिल है। यह अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि शत्रुघ्न सिन्हा को यहां से जीत हासिल करवाएं और संसद भेजें ताकि वह आसनसोल की समस्याओं को बुलंद आवाज में संसद में उठा सकें । वही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहां की यह बड़े अचरज की बात है कि आसनसोल में उनको बाहरी कहा जा रहा है भाजपा उम्मीदवार खुद को आसनसोल की बेटी कांग्रेस उम्मीदवार खुद को आसनसोल के बेटे बता रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि तो फिर वह कौन है वह भी तो इस हिंदुस्तान के बेटे हैं शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के होकर बनारस से चुनाव लड़ सकते हैं प्रणब मुखर्जी बंगाल के बाहर से चुनाव लड़ सकते हैं दिवंगत सुषमा स्वराज बेल्लारी से चुनाव लड़ सकती हैं राहुल गांधी केरल से चुनाव लड़ सकते हैं तो क्या वह आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि जब महाराष्ट्र से हार गए थे तब बंगाल से चुनकर वह संसद में गए थे। वहीं सपा नेता अनुराग भदोरिया ने कहा की अधिवक्ता एक ऐसा वर्ग होता है जो समाज की अच्छाई और बुराई दोनों को काफी करीब से देखता है ऐसे में आज शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर आसनसोल के अधिवक्ताओं के बीच जो उत्साह देखा गया उससे उनको पूरा विश्वास है कि आने वाले लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा की जीत सुनिश्चित है।












