shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रवीद्र भवन में हुई टीएमसी की चुनावी सभा कांग्रेस से एक और एक निर्दल पार्षद टीएमसी में शामिल:

1 min read

आज आसनसोल के बी एन आर मोड़ इलाके में स्थित रविंद्र भवन में टीएमसी की तरफ से एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया आने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर इस कर्मी सभा का आयोजन किया गया था जहां टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी मलय घटक विधान उपाध्याय टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा उनकी पत्नी पुनम सिन्हा वि‌ शिव दासन दासु कल्याण बैनर्जी बीरभूम जिले के टीएमसी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल अमरनाथ चटर्जी अभिजीत घटक सहित तमाम टीएमसी नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे यहां कांग्रेस के टिकट पर जीते हुए पार्षद मोहम्मद जाकिर और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीती हुई टुंपा चौधरी ने टीएमसी का दामन थाम लिया हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी नगर निगम चुनावों में टीएमसी के खिलाफ प्रतिद्वंदिता करने वाले किसी भी निर्दलीय को पार्टी में नहीं लिया जाएगा इस पर जब संवाददाताओं ने वि‌ शिवदासन से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर जहां-जहां पार्टी कमजोर है उन जगहों पर एक सोची-समझी रणनीति के तौर पर यह फैसला लिया गया है रूपा चौधरी के बारे में उन्होंने कहा कि वह पहले टीएमसी में ही थी टिकट ना मिलने से वह निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ी थी उन्होंने कहा कि तुम चौधरी के वापस टीएमसी में आ जाने से चित भी टीएमसी की और पट भी टीएमसी की शिव दासन ने कहा की आज जिनको भी पार्टी में सम्मिलित किया गया उसकी पूर्व जानकारी पार्टी आलाकमान को पहले ही दे दी गई थी । वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आसनसोल के उपचुनाव में टीएमसी के सभी कार्यकर्ताओ को कुछ ऐसा करना होगा कि सब ख़ामोश हो जाएं। सुब्रतो बक्शी ने कहा कि राज्य की मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी ने जिस तरह से आजीवन संघर्ष किया है वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि आने वाला लोकसभा उपचुनाव 2024 के आम चुनाव से पहले एक बहुत बड़ा पड़ाव है जिस पर पुरे देश की निगाहें लगी हुई है। सांसद कल्याण बैनर्जी ने कहा कि वह भी एक समय आसनसोल से विधायक थे उस हक़ से वह टीएमसी कार्यकर्ताओ से पूछते हैं कि पंचायत से लेकर निगम और विधनसभा तक यहां टीएमसी को जीत मिलती है तो लोकसभा में क्यों नहीं। उन्होंने टीएमसी के सभी कार्यकर्ताओ को आने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए कमर कसने की हिदायत दी। वहीं अनुब्रत मंडल ने भी आने वाले लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी की जीत का भरोसा जताया। पुनम सिन्हा ने कहा कि आसनसोल आने के बाद से ही उनको जो अपनापन मिला है उस से वह अभिभूत हैं। दुसरी तरफ निर्दाल प्रत्याशी टुंपा चौधरी ने कहा कि वह 67 नंबर वार्ड से निर्दल के रुप में जीती थीं लेकीन अब ममता बनर्जी की अगुवाई में वह आम लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहती हैं यही वजह है कि वह आज टीएमसी में शामिल हुईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page