shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने रेलवे के एक फैसले पर जताई आपत्ती:

1 min read

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी है सभी पार्टियों की तरफ से मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की जा रही है इसी क्रम में आज आसनसोल बाजार इलाके में स्थित धर्मशाला में टीएमसी की तरफ से एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया 44 नंबर वार्ड के पार्षद और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में आयोजित इस कर्मी सभा में आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक विशेष रूप से उपस्थित थे कर्मी सभा के दौरान मंत्री मलय घटक और अमरनाथ चटर्जी दोनों ने ही टीएमसी कर्मियों से आने वाले चुनाव को देखते हुए जी तोड़ मेहनत करने की अपील की ।‌ सभा के अंत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज 12 अप्रैल को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर घर में सभा का आयोजन किया गया जहां बाजार इलाके के तकरीबन 500 टीएमसी कर्मियों ने हिस्सा लिया अमरनाथ चटर्जी ने वहां उपस्थित सभी से अनुरोध किया कि जिस तरह से नगर निगम चुनाव में सब ने एकजुट होकर उनको 44 नंबर वार्ड से जीत दिलवाई थी ठीक उसी तरह आने वाले लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा की जीत सुनिश्चित करें ताकि वह आसनसोल के मसलों को संसद में उठा सकें इसके साथ ही अमरनाथ चटर्जी ने ईस्टर्न रेलवे डिवीजन द्वारा लिए गए एक फैसले पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इसके खिलाफ अगले रविवार से सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि डीएस दफ्तर के सामने से पिछले 100-150 सालों से एक निकासी नाले के जरिए बाजार इलाके के पानी की निकासी की जा रही है लेकिन पता चला है कि ईस्टर्न रेलवे और आसनसोल रेलवे डिविजन द्वारा उसे बेचने की साजिश रची जा रही है उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो आसनसोल बाजार इलाके की निकासी व्यवस्था ठप पड़ जाएगी और आसनसोल शहर में जल जमाव एक भयावह आकार ले लेगी उन्होंने कहा कि अगले रविवार से इसके खिलाफ एक सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा ताकि रेलवे प्रबंधन पर दबाव बनाया जा सके कि वह अपने इस फैसले से पीछे हटे अमरनाथ चटर्जी ने साफ कहा कि यह आसनसोल को जलमग्न करने की एक साजिश है जिसे किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में एक सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा । उन्होंने मांग की कि निकासी नाले के साथ कोई छेड़छाड़ न किया जाए और वहां जो खाली जमीन है उसे खाली ही छोड़ दिया जाए और वहां पर किसी भी प्रकार का निर्माण न‌ किया जाए उन्होंने कहा कि अगर इस नाले के साथ छेड़छाड़ की गई और यहां की निकासी व्यवस्था को अवरुद्ध कर दिया गया तो पूरा शहर जलमग्न हो जाएगा उन्होंने कहा कि एक तरफ ममता बनर्जी पूरे प्रदेश की जनता की तरक्की के लिए लक्ष्मी भंडार स्वास्थ्य साथी आदि पर योजनाएं ला रही हैं दूसरी तरफ केंद्र सरकार आसनसोल की जनता को परेशान करने के लिए इस तरह के षड्यंत्र कर रही है उन्होंने आसनसोल की जनता से अपील की कि उनकी समस्याओं को संसद में बुलंद आवाज में उठाने के लिए आगामी लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में मतदान करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page