shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के रवीन्द्र भवन में हुई टीएमसी की सभा टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा सहित सभी बड़े टीएमसी नेता मौजूद:

1 min read

आने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज आसनसोल के रवीन्द्र भवन में आदिवासी समाज को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा मंत्री मलय घटक के अमरनाथ चैटर्जी अभिजीत घटक गुरुदास चटर्जी श्याम सोरेन सहित आदिवासी समाज के तमाम लोग उपस्थित थे। मलय घटक ने यहां अपने भाषण में कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रयास हमेशा प्रयास किया है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आदिवासी समाज को वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से पेट्रोल डीजल रसोई गैस सहित रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में उछाल आ रहा है इससे समाज का हर वर्ग पीड़ित है लेकिन मोदी सरकार सिर्फ चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आसनसोल के लोगों की आवाज संसद में ठीक तरीके से उठाई नहीं जा सकी थी क्योंकि इस से पहले आसनसोल में कभी भी टीएमसी को जीत नहीं मिली थी। उन्होंने बावरी समाज के लोगों से आने वाले लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में मतदान भारी मतदान करने की अपील की जिससे आसनसोल के लोगों की दिक्कतों और परेशानियों को संसद में एक बुलंद आवाज मिल सके । उन्होंने कहा कि जब अम्फान या गुलाब जैसे तूफान आए थे तब सिर्फ टीएमसी कार्यकर्ता और नेताओं को ही जनता के साथ देखा गया था अन्य किसी भी दल के किसी भी नेता या कार्यकर्ता को जनता के बीच नहीं पाया गया था । वहीं टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने कर्मियों को इस चुनाव में काफी सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपनी हार निश्चित जानकर भाजपा समाज को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करेगी। ऐसे फिरका परस्त ताकतों सावधान रहना होगा। आज के कार्यक्रम के दौरान टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा आदिवासी समाज के लोगों के साथ उनके पारंपरिक संगीत पर थिरकते भी दिखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page