बंगाल के आज की हालत के लिए मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार – अग्निमित्रा पाल:
1 min read
आसनसोल से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने आज कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की इसके उपरांत वह अपने समर्थकों के साथ बाराबनी सालनपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ीं अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज उन्होंने कल्यानेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की और मां से सभी के लिए शांति की कामना की । वहीं चुनाव आयोग द्वारा नरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती को 7 दिन किसी भी प्रकार के राजनितिक गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश पर उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ़ से वह इस फैसले का स्वागत करती हैं लेकीन ऐसे इंसान को सिर्फ 7 दिनों के लिए सस्पेंड करने से नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि 12 अप्रैल तक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती जैसे लोगों को हाउस एरेस्ट में रखा जाए। अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया कि आज बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए ममता बनर्जी ही जिम्मेदार हैं। आज भी बासंति में एक टीएमसी समर्थक बम बनाने के क्रम में बम फट जाने से मर गया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जिस युवक को नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करना चहिए था वह बम बनाने के क्रम में मौत के घाट उतर गया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि आज बंगाल में रोजगार के कोई साधन नहीं है तभी नौजवानों को बम बनाना पड़ रहा है। उन्होंने बंगाल की आज की स्थिति के लिए मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया।












