नगर निगम की टीम ने सेंट्रल मॉल में ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य लाइसेंसों को लेकर चलाया अभियान कई दुकानों को किया सील
1 min read
:आसनसोल नगर निगम की एक उच्च स्तरीय टीम ने आज आसनसोल के सृष्टि नगर में सेंट्रम मॉल में अभियान चलाया दरअसल नगर निगम की इस टीम द्वारा यहां पर चल रही दुकानों के ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य लाइसेंसों की जांच की गई और दुकान के मालिकों से उनके दस्तावेज मंगा कर देखे गए जिन दुकानों के पास नगर निगम के द्वारा जारी किए गए सही दस्तावेज नहीं थे या जिन दुकानों के दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी पाई गई ऐसी कई दुकानों को आज सील कर दिया गया












