नियामतपुर चौकी प्रभारी अखिल मुखर्जी के अंडाल थाना तबादले पर नियामतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा उन्हें दी गई विदाई
1 min read
:नियामतपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से आज नियामतपुर चौकी प्रभारी अखिल मुखर्जी को सम्मानित किया गया आपको बता दें कि हाल ही में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विभिन्न थाना और चौकियों के प्रभारीयों का तबादला किया गया था अखिल मुखर्जी को अंडाल थाना का प्रभारी बनाकर भेजा गया है वही नियामतपुर चौकी के सेकंड ऑफिसर विनय दास को भी सांकतोड़िया चौकी प्रभारी के तौर पर तबादला किया गया है इस मौके पर नियामतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आखिर मुखर्जी और विनय दास की पदोन्नति हुई है उन्होंने कहा कि यह दोनों अधिकारी पिछले लंबे समय से यहां पर थे और उनके कार्यकाल के दौरान यहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार आया है और उन्होंने आशा जताई कि यह लोग जहां भी जाएंगे वहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के साथ-साथ उस क्षेत्र के लोगों के साथ भी एक आत्मीय संबंध बनाने में कामयाब होंगे












