आशा किरण की तरफ से सेंट मेरी गोरेटी स्कूल में लगाए गए चार वॉटर कुलर प्यूरीफायर
1 min read
:आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित सेंट मेरी गोरेटी स्कूल प्रांगण में सामाजिक संगठन आशा किरण की तरफ से चार वाटर कूलर प्यूरीफायर लगाए गए आज पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद आशा शर्मा की मौजूदगी में इन चार वाटर कूलर प्यूरीफायर का उद्घाटन किया गया यहां आशा किरण संगठन की तरफ से आशा शर्मा सेंट मेरी गोरेटी स्कूल की सिस्टर मुक्ता के अलावा स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे यहां पर इन वाटर कुलर प्यूरीफायर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य और कृष्णा प्रसाद आशा किरण संगठन की तारीफ की और कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है ऐसे में स्कूल प्रांगण में इस तरह से वाटर कूलर प्यूरीफायर लगाना यहां के विद्यार्थियों और स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मचारियों के लिए बहुत अच्छी बात है उन्होंने इसके लिए आशा किरण और खासकर आशा शर्मा की सराहना की वही सेंट मेरी गोरेटी स्कूल की सिस्टर मुक्ता आशा किरण और आशा शर्मा को धन्यवाद दिया जिन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए आज यहां चार वाटर कूलर प्यूरीफायर लगाए।












