आसनसोल नार्थ प्वाइंट स्कूल में हुआ गणतंत्र दिवस पर सचिन राय ने किया झंडोत्तोलन
1 min read
:प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर आज आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल में भी झंडा फहराया गया यहां स्कूल के संस्थापक सचिन राय सहित स्कूल के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चे और अभिभावक उपस्थित थे यहां पर सचिन राय ने झंडा फहराया इसके उपरांत यहां स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए जिनके माध्यम से देश भक्ति की भावना को उजागर किया गया इस दौरान सचिन राय ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन 1950 में हमें हमारा संविधान मिला था और हम एक लोकतांत्रिक देश के रूप में विश्व के सामने प्रस्तुत हुए थे

उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों से कहा कि हमें हमारे लोकतंत्र की ताकत को पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वह देश और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी को समझें और अपने आप को इस तरह से तैयार करें कि वह आगे चलकर देश की बागडोर संभाल सकें












