आसनसोल रेलवे डिवीजन की तरफ से मनाया गया गणतंत्र दिवस डीआरएम ने फहराया झंडा
1 min read
: देश के 77वें प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर आज आसनसोल के लोको मैदान में आसनसोल रेलवे डिवीजन की ओर से प्रजातंत्र दिवस मनाया गया। यहां आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम सुधीर कुमार शर्मा ने झंडा फहराया। यहां डीआरएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस बारे में उन्होंने कहा कि आज देश के लिए अत्यंत गर्व का और आवश्यक दिन है। उन्होंने कहा कि आज के दिन 1950 में भारत गणतांत्रिक देश के रूप में सामने आया और दुनिया के सामने अपनी अलग अस्तित्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल हमेशा लोगों के साथ रहती है और देश के उन्नति के लिए प्रयास करती रहती है। उन्होंने कहा कि आज के इस दिन हमें शपथ लेना चाहिए कि हम देश के विकास में इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे।












